Indian Geography For All Examinations : examinations such as SSC CGL, SSC CHSL, UPSC, CDS, NDA, RAILWAYS,Geography, Science, Arts & Culture, Environment & Ecology
1.यूरेनियम के उत्पादन में देश का पहला राज्य कौन है ?
उत्तर : झारखंड
2.मैग्नेजाइट का सबसे अधिक भंडार किस राज्य में है ?
उत्तर : उत्तराखंड (68 प्रतिशत भंडार)
3.विश्व का सबसे बड़ा थोरियम निर्माता देश कौन-सा है ?
उत्तर : भारत {राजस्थान के पाली, भीलवाड़ा में प्रचूर मात्रा में थोरियम पाया जाता है}
4.क्रोमाइट के उत्पादन में पहला स्थान किस राज्य का है ?
उत्तर : उड़ीसा (क्रोमाइट का उत्पादन झारखंड में भी होता है)
5.टंगस्टन का भंडार कहां ज्यादा है ?
उत्तर : देगाना (राजस्थान)
![]() |
| Indian Geography For All Examinations |
6.हीरे की खान देश में कहां है ?
उत्तर : पन्ना (मध्यप्रदेश)
7.लिग्नाइट का सबसे अधिक भंडार किस राज्य में है ?
उत्तर : तमिलनाडु
8.भारत के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर खेती होती है ?
उत्तर : 51 प्रतिशत
Indian Geography For All Examinations Paper importance Quiz India Gk 2016
9.भारत में कितने प्रतिशत भाग पर चारागाह है ?
उत्तर : 4 प्रतिशत
10.वन से भरी भूमि का प्रतिशत कितना है ?
उत्तर : 21 प्रतिशत
11.बंजर भूमि तथा बिना उपयोग की भूमि का प्रतिशत भारत में कितना है ?
उत्तर : 24 प्रतिशत
12.नकदी फसल किसे कहते हैं ?
उत्तर : वह फसल जो व्यापार के उद्देश्य से किसानों द्वारा की जाती है । जैसे- कपास, गन्ना, तंबाकू, जूट इत्यादि ।
13.रबी की फसल किसे कहते हैं ?
उत्तर : यह फसल अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है । मार्च-अप्रैल
में काटी जाती है । जैसे- गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, आलू, राई इत्यादि ।
14.खरीफ की फसल किसे कहते हैं ?
उत्तर : यह फसल जून-जुलाई में बोई जाती है और नवंबर-दिसंबर
में काट ली जाती है । जैसे- धान, गन्ना, तिलहन, कपास, मक्का, तिल, ज्वार,
बाजरा इत्यादि ।
15.जायद फसल का क्या अर्थ है ?
उत्तर : यह मई-जून में बोई जाती है और जुलाई-अगस्त में काट ली
जाती है । जैसे- राई, उड़द, मूंग, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा इत्यादि ।
16.झूम खेती क्या है ?
उत्तर : इसमें जंगलों को काटकर भूमि साफ की जाती है । इसके
बाद इस भूमि पर खेती की जाती है । कुछ दिनों बाद भूमि की उर्वरता समाप्त हो
जानने पर यह भूमि छोड़ दी जाती है । इस तरह की खेती पूर्वोत्तर के राज्यों
में की जाती है ।
17.देश में कुल कृषि योग्य भूमि के कितने प्रतिशत भाग पर गेहूं की खेती की जाती है ?
उत्तर : 15 प्रतिशत
18.हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव किस फसल पर पड़ा ?
उत्तर : चावल और गेहूं ।
19.भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय किन्हें जाता है ?
उत्तर : डॉ. एम एस स्वामीनाथन
20.भारत में हरित क्रांति की शुरुआत कब हुई थी ?
उत्तर : 1967-1968 ई. ।
Indian Geography For All Examinations : examinations such as SSC CGL, SSC CHSL, UPSC, CDS, NDA, RAILWAYS,Geography, Science, Arts & Culture, Environment & Ecology
